इलाहाबाद : दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं पास करने के बाद भी शिक्षक भर्ती से
वंचित होने की कगार पर खड़े सैकड़ों अभ्यर्थियों पर संकट बरकरार है। तीन
दिनों से शिक्षा निदेशालय में डटे अभ्यर्थियों ने आवेदन में हुई त्रुटि में
संशोधन की मांग अनसुनी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी
व्यथा रखने पर सहमति बनाई।
परिषदीय स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम
13 अगस्त को जारी हुआ था। इसमें 41556 अभ्यर्थी सफल हो सके। इनमें सैकड़ों
ऐसे हैं जिनके आवेदन में कोई न कोई त्रुटि हो गई। किसी के शैक्षिक
अभिलेखों में दर्ज प्राप्तांक, पूर्णाक से शिक्षक भर्ती के आवेदन में अंतर
हो गया, किसी के क्रमांक, नाम, जन्म की तारीख या अनुक्रमांक भरने में
गलतियां हुईं। अब काउंसिलिंग में ही इनके बाहर होने का खतरा है। 28 अगस्त
तक शिक्षक भर्ती में आवेदन होने हैं ऐसे में मानवीय भूल सुधार की मांग कर
रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ा संकट है। शिक्षा निदेशालय में डटे
अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें त्रुटियों के संशोधन का लिखित में
आश्वासन दिया जाए। जबकि एनआइसी की ओर से ऐसी सुविधा तत्काल मिलने से इन्कार
करने पर अफसरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें