अब सरकारी प्राइमरी स्कूलों के बच्चे भी स्मार्ट बनेंगे। बेसिक शिक्षा
विभाग समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित 914 गांवों के हर स्कूल में
स्मार्ट क्लास की शुरुआत करने जा रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक
सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
राज्य सरकार प्रदेश में समग्र ग्राम विकास योजना चला रही है। 56 जिलों में
ये योजना चलाई जा रही है। इसमें चयनित 914 गांवों के हर स्कूल में विभाग एक
कम्प्यूटर उपलब्ध कराएगा। इससे स्मार्ट क्लास चलाई जा सकेंगी। वहीं चल रही
विभिन्न योजनाओं की मॉनीटरिंग के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, सह समन्वयक और
प्रधानाचार्यों को टैबलेट भी दिए जाएंगे। सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अब
हर पाठ से संबंधित ऑडियो वीडियो सामग्री को एक जगह पर कर दिया गया है और
पाठ्यपुस्तकों में उस पाठ के अंत में क्यूआर कोड भी दिया जा रहा है, ताकि
उसे स्कैन करते ही फोन पर चीजें दिखने लगे और पढ़ाई में मदद मिले। स्मार्ट
क्लास के जरिए बड़ी स्क्रीन पर चीजें समझाई जा सकेंगी।
वहीं, नवाचार यानी इनोवेशन लागू करने और चल रही योजनाओं की मॉनीटरिंग के
लिए भी विभाग अलग से व्यवस्था करेगा। इसके लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम
स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट की शुरुआत भी
की जा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें