बिजनौर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 192 सरप्लस शिक्षकों को दूसरे
स्कूलों में भेजने की तैयारी कर ली गई है। सरप्लस शिक्षक 29 अगस्त को
राजकीय इंटर कॉलेज में विकल्प पत्र भर कर स्कूल लॉक करेंगे। शिक्षकों की
आपत्तियों का निस्तारण किया गया है।
जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों
से सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने की कवायद एक महीने से की जा
रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षकों से आपत्ति मांगी तथा
सरप्लस शिक्षकों की सूची भी प्रकाशित की। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि
शिक्षकों की आई आपत्तियों का निस्तारण ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों
द्वारा कराया गया है। इसके उपरांत जिले के 192 अध्यापक व अध्यापिका सरप्लस
शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। जो स्कूलों में मानक से अधिक तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने के लिए 29 अगस्त
को पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में उपस्थिति हो कर रिक्त पदों
वाले स्कूलों में भेजने के लिए विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। एक दो दिन में इन
शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेज दिया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें