लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
शासनादेश को ताक पर रखकर जारी कर दिया आदेश
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी पर करने का
मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि शिक्षा मित्रों को उनके मूल विद्यालय में
भेजने के शासनादेश को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से विद्यालयों में भेजा जा
रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षा मित्रों के एक
प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर मनमानी रोकने की मांग
की है।
पत्रक में कहा गया है कि शासनादेश यह है कि विकल्प पत्र के आधार पर शिक्षा
मित्रों को उनके मूल विद्यालय या जहां वे कार्यरत हैं वहीं पर तैनाती की
जाए। इसके लिए उनसे विकल्पपत्र भरवाया भी गया लेकिन जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय से जो आदेश जारी हुई उसमें सभी समायोजित शिक्षा मित्रों
को उनके मूल विद्यालय पर जाने का आदेश दे दिया गया। इससे उन शिक्षामित्रों
को परेशानी हो रही है जो अपने मूल विद्यालय पर नहीं जाना चाहते हैं।
शासनादेश के मुताबिक महिला शिक्षा मित्रों के लिए उनके ससुराल के विद्यालय
या फिर उनके मन मुताबिक विद्यालय पर जाने की छूट दी गाई है। लेकिन यहां
विकल्प पत्र भरवाने के बाद भी मनमानी तरीके से सभी शिक्षा मित्रों को मूल
विद्यालय पर जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने शिक्षा
मित्रों को भरोसा दिया है कि अगर शासनादेश के तहत उनकी तैनाती में कोई
गड़बड़ी हुई है तो उसे ठीक कराएंगे। इसके लिए उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी से जवाब मांगा है। प्रतिनिधि मंडल में ममता देवी, दिनेश, योगेश,
रेखा सिंह, प्रमिला, सुनीता यादव, मीना सिंह, कुसुम यादव छोटेलाल, अब्बास
आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें