पीसीएस और लोअर सबऑर्डिनेट समेत अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सैकड़ों
लोगों के गलत चयन में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले उप्र लोक सेवा आयोग
(यूपीपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष, उनके सिपहसालारों पर सीबीआइ बड़ी कार्रवाई
की तैयारी में है।
अब तक हुई पूछताछ, तमाम अभिलेखों से मिले साक्ष्य व
नियमावली के विपरीत बने प्रस्तावों के रिकार्ड जब्त कर चुके सीबीआइ अफसर
जल्द ही कई एफआइआर कराएंगे। इस बार एफआइआर में नामजदगी भी हो सकती है।
सीबीआइ अफसरों ने दिल्ली मुख्यालय में ही इसका मजमून तैयार करना शुरू कर
दिया है।1पांच साल के दौरान यूपीपीएससी से हुई साढ़े पांच सौ से अधिक
भर्तियों में अनियमितता की जांच सीबीआइ ने सात महीने पहले शुरू की थी।
पीसीएस परीक्षा 2015 में गलत चयन के तमाम पुख्ता साक्ष्य जुटा चुके जांच
अधिकारियों ने यूपीपीएससी के कंप्यूटर से लिए गए डाटा की फोरेंसिक जांच
रिपोर्ट भी मंगा ली है, जबकि अगस्त में अब तक संदिग्ध चयनितों व यूपीपीएससी
के उन विभागीय अधिकारियों को बुलाकर अभिलेखों के आधार पर पूछताछ की है जिन
पर गलत चयन में सीधी भूमिका होने का संदेह है। सूत्र बताते हैं कि
यूपीपीएससी में कार्यरत कई विभागीय अधिकारियों व सेक्शन प्रभारियों ने
दिल्ली में सीबीआइ अफसरों के समक्ष सवालों में उलझकर खामियों को भी
स्वीकारा और कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी ड्यूटी निभाई, निर्देश किसी और का
था। कई अधिकारियों के झूठ भी पकड़ में आए। इस पूछताछ में स्केलिंग व
मॉडरेशन में गड़बड़ी, साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को मिले अंकों व एक जाति
विशेष के अभ्यर्थियों को लाभ देने के लिए बने मनमाने नियम के राज
खुले।1गौरतलब है कि सीबीआइ ने भर्तियों में गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने पर
पांच मई को भी एफआइआर दर्ज की थी लेकिन, इसमें किसी को नामजद नहीं किया था।
इसके पीछे भी सीबीआइ अफसरों ने कई बड़ों पर शिकंजा कसने की योजना बनाई थी,
एक साथ कई एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी में यूपीपीएससी के पूर्व
अधिकारियों और सदस्यों के अलावा दो विभाग में सेक्शन प्रभारियों को सीधे
आरोपित कर बड़ी कार्रवाई की योजना है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें