इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने को
मुहिम चलाने के निर्देश हुए हैं। शिक्षा निदेशक ने यह भी कहा है कि पिछले
वर्ष की अपेक्षा इस बार कम से कम पांच फीसदी की बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके
लिए शिक्षण कार्य के लिए जवाबदेह पूरी टीम को जिम्मेदारी दी गई है। यह
कार्य हर दशा में 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय हुआ है।
शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से अपर शिक्षा निदेशक शिविर रूबी सिंह ने सभी
बीएसए को पत्र भेजकर कहा है कि कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में
छात्र-छात्रओं का नामांकन बढ़ाने के लिए समय-समय पर स्कूल चलो अभियान चलाया
गया। इसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग, समीक्षा बैठकों और शासन के आदेश भेजकर
कहा गया कि पिछले वर्ष की तुलना में अब तक नामांकन पूरा नहीं हो पाया है।
इसके लिए अब बाकायदे मुहिम शुरू करने की जरूरत है। इस कार्य में खंड शिक्षा
अधिकारी, बीआरसी, एनपीआरसी, समन्वयक, सह समन्वयक, प्रधानाध्यापक, सहायक
अध्यापकों को लगाकर अप्रवेशित बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराया जाए।
दैनिक प्रगति की कार्यवाही पोर्टल पर अपलोड करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें