राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियमावली में संशोधन किया
जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 10,768 एलटी ग्रेड शिक्षकों
की भर्ती के लिए परीक्षा 30 जुलाई को कराई जा चुकी है। परीक्षा से पहले
विषयों को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि अब होने वाले बदलाव का 10,768
एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर हिन्दी व फाइन आर्ट्स की अर्हता में बदलाव
करना पड़ा था। कम्प्यूटर विषय की अर्हता को लेकर भी याचिकाएं हुई थी लेकिन
बाद में सभी खारिज हो गई। अब शिक्षा निदेशालय के अफसर नये सिरे से अर्हता
तय करने पर मंथन कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली
1983 में वर्ष 2016 में संशोधन हुआ था। कैबिनेट की मंजूरी के बसद 19
अक्तूबर 2016 को जारी संशोधित नियमावली में शैक्षणिक रिकॉर्ड की बजाय लिखित
परीक्षा के जरिए भर्ती का प्रावधान किया गया था।नियोक्ता संयुक्त शिक्षा
निदेशक की बजाय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को बनाया गया था। कई अन्य बदलाव
भी किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद विषयों को लेकर विवाद हो गया। इस पर अब
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन के अनुसार नियमावली
संशोधन की तैयारी है। एनसीटीई ने 12 नवंबर 2014 की अधिसूचना में विभिन्न
कक्षाओं के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता तय की थी। उसी
अधिसूचना को स्वीकार करते हुए नियमावली संशोधित की जाएगी। अपर शिक्षा
निदेशक माध्यमिक मंजु शर्मा ने बताया कि नियमावली संशोधन पर विचार हो रहा
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें