जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : शासनादेश के मुताबिक 17 हजार रुपये
मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को जिले भर के अनुदेशकों ने काली पट्टी
बांधकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रांतीय जूनियर हाईस्कूल अनुदेशक
संघ के आह्वान पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात जिले के सभी 700
अनुदेशक विरोध में शामिल रहे।
वर्ष 2017 में सरकार ने शासनादेश जारी अनुदेशकों का मानदेय 17000
प्रतिमाह कर दिया था। लेकिन बढ़े मानदेय का अभी तक भुगतान शुरू नहीं हुआ।
प्रांतीय जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन
अग्निहोत्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2017 में अनुदेशकों का
मानदेय 8470 से बढ़ाकर 17000 प्रति माह कर दिया, लेकिन यूपी सरकार ने 16
माह बाद भी मानेदय नहीं दिया। जबकि अनुदेशकों का शिक्षण कार्य बेहद प्रभावी
है। जिला महामंत्री मोहम्मद शोएब और जिला मीडिया प्रभारी मनोज सुमन ने कहा
कि लखनऊ में होने वाले आगामी धरने में सभी अनुदेशक प्रतिभाग करेंगे।
कोषाध्यक्ष अमन अवस्थी और संजय ¨सह विष्ट ने सरकार को आगाह किया अनुदेशकों
के साथ सौतेला व्यवहार उचित नहीं। जब सरकार शिक्षामित्रों और इंटीग्रेटेड
शिक्षकों का बढ़ा मानदेय दे रही तो अनुदेशकों के साथ सौतेला व्यवहार क्यों।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजीत कुमार संजय ¨सह अमन अवस्थी अभय मिश्रा
रामनारायण सक्सेना,आशुतोष वर्मा,केशव गंगवार शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें