ललितपुर। शिक्षा विभाग में लगातार तबादले से परेशान कर्मचारियों ने
शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में यूपी एजूकेशन
मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने धरना दिया। इस
दौरान आरोप लगाया कि 22 मांगों पर सहमति बनने के लगभग दो माह के बाद भी
मांग पूरी नहीं की गई।
जनपदीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप
लगाया है कि शिक्षा विभाग में कर्मियों के अनियमित स्थानांतरण किए गए हैं।
जिससे विभागीय कर्मियों में असंतोष पनप रहा है। वहीं, कई मांगे लंबे समय से
लंबित हैं। इसके संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता शासन में बैठे
अफसरों से हो चुकी है। जिस पर सहमति भी जताई जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी
तक पूरा नहीं किया गया है। जनपदीय मंत्री रामकुमार सिंह ने कहा कि जब तक
मांगे पूरी नहीं होती है तब तक इस तरह के धरना आगे भी आयोजित होंगे। जिसकी
रणनीति तैयार कर ली गई है।
इसी क्रम में 27 अगस्त को मंडलीय सहायक
शिक्षा निदेशक कार्यालय में एवं 6 सितंबर को शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र लखनऊ
में धरना देने का कार्यक्रम रखा गया है। स्टेनो अजय साहू ने स्टेनो
स्टापिंग पैटर्न लागू नहीं करने एवं आशुलिपिक के अवशेष पदों पर पदोन्नति
नहीं करने को लेकर आलोचना की। वरिष्ठ सहायक विश्वमोहन सक्सेना ने प्रधान
सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने
27 अगस्त को द्वितीय चरण के धरने में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी
मंडल के कार्यालय में उपस्थिति होने का आह्वान किया।
अंत में जनपद
के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा के नाम
संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर को दिया। इस मौके पर कपिल
देव शर्मा, मुकेश यादव, सुशील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक, जगमोहन, सुरेश
सिंह, विश्वमोहन सक्सेना, प्रदीप कुमार कंचन, रामकिशोर वर्मा, संतोष
नामदेव, रमा शंकर गुप्ता, प्रकाश रजक, कन्हैया लाल मिश्र व संतोष कुमार
मिश्रा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें