जागरण संवाददाता, एटा: प्रदेश सरकार के निर्देश पर शिक्षामित्रों की मूल
स्कूलों में वापसी स्वतंत्रता दिवस के बाद हो सकेगी। पांच अगस्त तक
शिक्षामित्रों की वापसी का कार्य पूरा करने के निर्देश तो दिए गए, लेकिन
विकल्प प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण शासनादेश के अनुरूप कार्रवाई
पूरी नहीं हो पाई।
विकल्प के लिए विभाग द्वारा स्कूलों की सूची चस्पा न किए
जाने के आक्रोश के बाद आनन-फानन में सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर
सूचियां चस्पा की गईं। तब कहीं जाकर अंतिम तिथि होने के कारण शेष रहे
शिक्षामित्रों ने स्कूल देखकर विकल्प भरने की मशक्कत पूरी की। अपने पुराने
स्कूलों में पहुंचकर ध्वजारोहण की उम्मीद शिक्षामित्रों के लिए अधूरी रह
गई।शासन द्वारा शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में वापसी के दौरान एक
स्कूल में दो शिक्षामित्रों की वापसी ही सुनिश्चित होने के निर्देशों के
कारण 115 शिक्षामित्रों ऐसे रह गए, जिन्हें विकल्प के आधार पर दूसरे
स्कूलों का चयन करना है। विभाग ने विकल्प भरने के निर्देश देते हुए 13
अगस्त की अंतिम तिथि घोषित कर दी, लेकिन स्कूलों की सूची चस्पा न करने के
कारण शिक्षामित्र संगठनों ने ऐसी स्थिति पर आक्रोश जता दिया। संगठनों का
कहना था कि जब विकल्प भरवाने थे तो स्कूलों की सूची भी साथ में दी जानी थी।
सूची जारी नहीं करना शिक्षामित्रों को परेशान करने जैसा है।
आक्रोश को देखते हुए सोमवार को विभाग चेता और हर ब्लॉक पर रिक्त
स्कूलों की चस्पा कर दी। परेशानी इसलिए हुई कि अपने मूल विद्यालय के ब्लॉक
तक पहुंचने की मशक्कत करनी पड़ी और फिर वर्तमान ब्लॉक में अपना विकल्प जमा
करने को दौड़ लगानी पड़ी। शाम तक विकल्प जमा होते रहे। हालांकि विभाग जल्द से
जल्द सूची जारी होने का दावा कर रहा है, लेकिन स्पष्ट है कि अब स्वतंत्रता
दिवस शिक्षामित्रों को वर्तमान स्कूलों में मनाना पड़ेगा। हर ब्लॉक से
विकल्प एकत्रित होकर 14 अगस्त को कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी छटनी
और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया में अभी कुछ दिन और लगना तय है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें