एनबीटी ब्यूरो, लखनऊ : दूसरे के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सहारे बेसिक
शिक्षा विभाग में नौकरी पाए एक और जालसाज शिक्षक को एसटीएफ ने अंबेडकरनगर
से गिरफ्तार किया है।
यह शिक्षक सीतापुर से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए
शत्रुघन का सगा भाई है। एसटीएफ को शत्रुघन से ही इसके बारे में जानकारी
मिली है। इन दो की गिरफ्तारी के साथ ही एसटीएफ को छह ऐसे और शिक्षकों के
बारे में सूचनाएं मिली हैं। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
एसएसपी
एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक की शिनाख्त संतकबीर नगर
के घनघटा निवासी रामानन्द के रूप में हुई है। वह साल 2009 में दीपक कुमार
सिंह के नाम से बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के रूप में भर्ती हुआ
था। वह वर्तमान में टांडा के बैरमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में
प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। साहब राम तिवारी ने उसे गोरखपुर निवासी
दीपक कुमार सिंह के शैक्षिक प्रमाण पत्र, हाई स्कूल व इंटर की मार्कशीट,
बीएससी व बीएड की सेकेंड कॉपी उपलब्ध करवाई थी। उसके जरिए ही रामानन्द ने
अपनी फोटो और दीपक कुमार सिंह के दस्तावेजों की प्रति लगाकर सहायक अध्यापक
की नौकरी पा ली। तैनाती के दौरान उसने अपनी शैक्षिक योग्यता बीए और बीटीसी
बताई थी, लेकिन दस्तावेजों की पड़ताल से खुलासा हुआ कि ये डिग्रियां उसने
नौकरी मिलने के बाद हासिल कीं।
रामानन्द के भाई शत्रुघन को भी अनिल
कुमार यादव के दस्तावेज साहब राम तिवारी ने ही दिलवाए थे। उसकी तलाश की जा
रही है। रामानन्द के पास से दो मोबाइल फोन, दीपक कुमार के नाम से आधार
कार्ड, निर्वाचन कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र विभिन्न बैंकों की पासबुक,
भाई शत्रुघन के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, खुद रामानन्द
के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों की प्रतियां, विकलांग प्रमाण पत्र, आधार
कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुए हैं। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि
ऐसे ही करीब छह संदिग्धों के बारे में एसटीएफ को और सूचना मिली है। आशंका
है कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाए लोग
हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें