हाथरस। बीएसए दफ्तर पहुंचे शिक्षकों ने मंगलवार को नियम विरुद्ध समायोजन
किए जाने की बात पर आक्रोश जताया। साथ ही ब्लॉक स्तर पर ही शिक्षकों के
समायोजन की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई।
यहां पर शिक्षकों ने
कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार शिक्षामित्रों को शिक्षकों के साथ
शामिल नहीं किया जा सकता। इसके अलावा विद्यालय में दो से ज्यादा
शिक्षामित्र नहीं रह सकते। समायोजन ब्लॉक स्तर पर ही हो सकता है, ऐसा
शासनादेश है। कई विद्यालयों में दो से ज्यादा शिक्षामित्र तैनात कर दिए गए
हैं।
विभाग को पहले इन्हें सुविधानुसार नजदीकी विद्यालय मेें भेजना
चाहिए। केवल शिक्षकों का समायोजन शासन के निर्देशों के अनुसार ब्लॉक स्तर
पर किए जाने की मांग की गई। आरोप लगाया कि बीएसए ब्लॉक के खाली विद्यालय
छिपाकर अध्यापकों का ब्लॉक ही बदल दे रहे हैं, जो नीतिगत नहीं है। संजीव
राघव, कुलदीप, हिमानी, मणिभूषण शर्मा, देवेश, गोपाल, रमेश चौधरी आदि मौजूद
थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें