महराजगंज। एबीएसए श्यामसुंदर पटेल ने घुघली विकास खंड के कई परिषदीय
स्कूलों का निरीक्षण किया। दो विद्यालय के चार शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले।
इनका एक दिन का मानदेय काटने के लिए बीएसए से सिफारिश की है। स्कूलों में
कहीं शौचालय खराब तो कहीं हैंडपंप दूषित जल दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी
स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय भिटौली द्वितीय का निरीक्षण में 33 बच्चों के सापेक्ष 13
बच्चे उपस्थित मिले। हैंडपंप दूषित जल दे रहा था। उन्होंने शिक्षकों से
छात्र उपस्थित बढ़ाने का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौली में
शौचालय ही नहीं है। 31 छात्र के सापेक्ष 11 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक
विद्यालय मठियां डीह के निरीक्षण में शिक्षामित्र ओम प्रकाश और रिंकूू
तिवारी अनुपस्थित मिले। बंदना गुप्ता निरीक्षण के समय स्कूल पहुंचीं। स्कूल
में मिड डे मील नहीं बन रहा था। 66 बच्चों के सापेक्ष केवल 17 बच्चे
उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ में शौचालय और हैंडपंप खराब
मिला। 19 छात्रों के सापेक्ष केवल 9 छात्र ही उपस्थित मिले। प्राथमिक
विद्यालय बरगदहियां में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं थे। स्कूल का हैंडपंप,
शौचालय खराब मिला। कीचन का भवन जर्जर है। प्राथमिक विद्यालय अमवा में
शिक्षामित्र अमरावती अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय भैसी में
प्रधानाध्यापक अवकाश पर थेे, लेकिन सूचना नहीं दी थी। स्कूल का शौचालय व
हैंडपंप खराब मिला। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित शिक्ष मित्रों का एक दिन
को मानदेय बाधित करने के लिए बीएसए को पत्र भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें