लखनऊ : प्रदेश में फर्जी सहायक अध्यापक बड़े पैमाने पर सरकारी कोष में
सेंध लगा रहे हैं। आशंका है कि इनकी संख्या पांच हजार से भी अधिक है। फर्जी
शिक्षकों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ को कई शिक्षकों के खुद ही इस्तीफा
देकर भाग निकलने की सूचनाएं भी मिली हैं।
कई को बेसिक शिक्षा विभाग ने
बर्खास्त भी किया है लेकिन, ऐसे आरोपितों के खिलाफ एफआइआर नहीं दर्ज कराई
जा रही है। एसटीएफ ने पूरे मामले में एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसे शासन को
भेजकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की सिफारिश की है।1एसटीएफ ने 19 जून को मथुरा
में फर्जी शिक्षकों सहित 16 आरोपितों को गिरफ्तार कर इस बड़ी धांधली को
उजागर किया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच में कई स्तर पर
अनियमिताएं पाई थीं। एसटीएफ ने इसके बाद 14 अगस्त को सीतापुर से दूसरे के
नाम-पते पर सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे शत्रुघ्न को पकड़ा था। जो अनिल
कुमार के नाम व शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के जरिए नौकरी पाया था। जांच में
सामने आया कि शत्रुघ्न ने फर्जी दस्तावेज के जरिए अनिल के नाम से पैनकार्ड
भी हासिल कर लिया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें