फैजाबाद : समय पर वेतन न मिलने से परेशान शिक्षकों ने शनिवार को बीएसए
कार्यालय स्थित वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। मांग को लेकर
नारेबाजी की। इस दौरान बीएसए कार्यालय में गहमागहमी रही। कई शिक्षक खड़े
रहे तो कुछ मेजों पर जमा रहे।
नेताओं ने कहा कि बकरीद बीत गई और रक्षाबंधन आ गया, लेकिन वेतन नहीं
मिला। वित्त एवं लेखाधिकारी इस दौरान भागकर ट्रेजरी ऑफिस गए। वेतन भुगतान
हो जाने का भरोसा दिलाते रहे, पर शिक्षक एक सुनने को तैयार नहीं थे।
प्राथमिक शिक्षक संघ सोहावल शाखा के आवाह्न पर घेराव किया गया। घेराव का
नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रवर्ती ¨सह ने किया। चक्रवर्ती ¨सह वेतन
भुगतान पर अड़े रहे, कार्यालय से बाहर जाने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच
लेखाधिकारी से बातचीत हुई। सभी नेताओं वित्त एवं लेखाधिकारी से जल्द से
जल्द जुलाई माह का वेतन का भुगतान करने की मांग की। साथ ही अग्रिम माह के
वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करने की गुहार लगाई। शिक्षकों ने
प्रत्येक माह की पहली तारीख पर वेतन भुगतान करने को कहा। वित्त एवं
लेखाधिकारी ने अग्रिम माह के वेतन भुगतान में ई-कुबेर सॉफ्टवेयर के कारण आ
रही समस्याओं की जिक्र किया। कहा, भविष्य में पांच तारीख तक वेतन खातों में
चला जाएगा। इस दौरान ब्लॉक इकाई सोहावल के पदाधिकारियों अध्यक्ष शैलेंद्र
वर्मा, मंत्री समीर ¨सह, कोषाध्यक्ष जमाल अहमद और पूर्व वरिष्ठ जिला
उपाध्यक्ष ज्ञानस्वरूप ¨सह, समीर ¨सह, संजय ¨सह मवई ने एलान किया कि यदि
वेतन का भुगतान निर्धारित तिथि को नहीं होता तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य
होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें