मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब 800 से अधिक शिक्षा मित्रों का समायोजन
कर दिया गया है। इनमें से अधिकांश अपने मूल विद्यालय में भेज दिए गए हैं।
अधिकांश को उनकी इच्छा अनुसार स्कूलों में तैनाती मिल गई है। लेकिन नियमों
के कारण ससुराल के नजदीक वाले स्कूलों में जाने की इच्छुक शिक्षा मित्रों
का समायोजन फिलहाल अभी नहीं हुआ है।
सपा सरकार में बेसिक शिक्षा विभाग
के स्कूलों में तैनात शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बना दिए गए था। मेरठ
जिले से 905 शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक बने थे। इन्हें दूसरे दूर दराज के
स्कूलों में तैनाती भी दे दी गई थी, लेकिन बाद में कोर्ट के फैसले के बाद
ये फिर से शिक्षा मित्र बन गए थे जो वर्तमान में अभी भी उन्हीं स्कूलों में
तैनात थे लेकिन मानदेय कम होने की वजह से ये दूर के स्कूल जाने में एतराज
कर रहे थे।
विभाग ने इन शिक्षा मित्रों के समायोजन के निर्देश कर
उन्हें पुराने मूल विद्यालय में जाने का विकल्प दिया गया था। महिला शिक्षा
मित्रों को उनके ससुराल के नजदीकी स्कूल में जाने की छूट भी दी गई थी।
बीएसए सतेंद्र यादव ने बताया कि जिले में 905 शिक्षामित्र हैं। इनमें से
केवल 60-70 महिला शिक्षा मित्रों को छोड़कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी
शिक्षा मित्रों का समायोजन कर दिया गया है। विभागीय गाइड लाइन के अनुसार
जिन्होंने अपने मूल विद्यालय में जाने के विकल्प दिए थे उन्हें वहीं पर भेज
दिया गया है। इसी तरह कुछ महिला शिक्षा मित्रों ने अपने पति के निवास
स्थान की आईडी आदि संबंधी नियम पूरे नहीं किए हैं। कुछ ऐसे भी मामले हैं जो
विकल्प भरे गए हैं वहां शिक्षक का पद रिक्त नहीं है। इनका समायोजन भी जल्द
कर दिया जाएगा।
खास बातें:
बेसिक शिक्षा विभाग में जिले में 800 से ज्यादा शिक्षा मित्रों का समायोजन हुआ
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें