योजनाबद्ध तरीके से सॉल्वर बैठाने वाले सरगना ओम सहाय और उसके साथियों
पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। परीक्षा में सेंध लगाकर लाखों का खेल करने वाले
ओम सहाय ने गिरोह बनाकर इसे अंजाम दिया। इससे पहले भी वह कई परीक्षाओं में
सॉल्वर बैठा चुका है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में सॉल्वरों का गैंग तैयार
किया। गिरफ्तार कर एसटीएफ ने ओम सहाय और उसके साथियों का रिकार्ड पुलिस को
सौंपा है।
एसटीएफ ने में सॉल्वर बैठाकर पास कराने का ठेका लेने वाले शातिर ओम सहाय
निवासी लालापुर, विनीत कुमार निवासी काटीपार मंझनपुर, कौशांबी और जितेंद्र
निवासी मंझनपुर को जेल भेजा है। यह गिरोह परीक्षाओं में पास कराने, पेपर
आउट कराने, सॉल्वर बैठाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलता था।
सीओ एसटीएफ नवेन्दु सिंह के मुताबिक, सॉल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराने के
नाम पर ओम ने अभ्यर्थियों से चौदह लाख रुपये लिए थे। इससे पहले उसने टीईटी
परीक्षा में भी लाखों का खेल किया था। रेलवे की ग्रुप सी और डी परीक्षा,
वीडीओ परीक्षा के लिए भी उसने सॉल्वर तय कर रखे थे। लालापुर, गाजीपुर और
कौशांबी के कई अभ्यर्थियों से एडवांस रुपये लेने की बात सामने आई है। ओम को
पहले नौकरी से बर्खास्त किया गया था। उस पर कौशांबी और इलाहाबाद में मामले
दर्ज हैं। एसटीएफ के सीओ नवेन्दु सिंह के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से
परीक्षा के नाम पर खेल कर रहा है। गिरोह की करतूत दस्तावेजों में है।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गिरोह के सरगना ओम सहाय ने पूरे प्रदेश
में साल्वरों का गैंग तैयार किया। बिहार तक ये साल्वर बुलाए। उसका आपराधिक
रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उस पर और उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
जल्द पूरी की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें