जागरण संवाददाता, चंदौली: प्रदेश सरकार से राहत मिलने के बाद 370
समायोजित शिक्षामित्र पहली तैनाती वाले विद्यालयों पर वापस लौट जाएंगे।
महिला शिक्षामित्रों को ससुराल के निकट रहने की छूट दी गई है।
शिक्षामित्रों ने बेसिक शिक्षा विभाग को अपना आवेदन भी सौंपा दिया है।
विभाग ब्लाकवार सूची तैयार कर स्थानांतरण प्रक्रिया में जुट गया है।
जिले में 1296 शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित किया गया था।
समायोजन के बाद सभी को अलग-अलग विद्यालयों में तैनाती दे दी गई। समायोजन
रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को अपने मूल पद पर वापस लौटना पड़ा। नाराज
शिक्षामित्रों ने कई दिनों तक उग्र आंदोलन किया। बात नहीं बनी तो अपने पहली
तैनाती वाले विद्यालयों पर वापस भेजने की मांग की। मानदेय कम होने से
विद्यालय आने-जाने में परेशानी का हवाला दिया। शासन ने मांग मानी और बेसिक
शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि जो शिक्षामित्र अपने मूल
विद्यालय पर वापस जाना चाहते हैं उनको छूट दी जाए। साथ ही महिला
शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के निकट तैनाती की सुविधा भी प्रदान की गई।
निर्देश जारी होने के बाद 370 शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय पर वापसी के
लिए विभाग को आवेदन किया था। 31 अगस्त तक आवेदन प्राप्त किए गए। अब शिक्षा
विभाग शिक्षामित्रों को वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। बेसिक शिक्षा
अधिकारी भोलेंद्र प्रताप ¨सह ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच की जा रही
है। एक दो दिन में शिक्षामित्रों को अपने मूल विद्यालयों पर वापस भेज दिया
जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें