जागरण संवाददाता, आगरा: शिक्षामित्रों को मूल स्कूल में समायोजित करने
के साथ ही नई व्यवस्था में महिला शिक्षामित्रों को बड़ी राहत दी गई है।
उन्हें मूल स्कूल के अलावा पति के निवास स्थल या फिर ससुराल में स्थित
स्कूल में भी तैनाती दी जा सकती है।
शासन ने निर्देश दिया है कि शिक्षामित्रों के समायोजन से कोई स्कूल
शिक्षक विहीन नहीं होना चाहिए। इसका बीएसए को ध्यान रखना है। हर स्कूल में
कम से कम एक शिक्षक का रहना अनिवार्य है। इससे साफ हो गया है कि न तो जिले
में कोई शिक्षक विहीन स्कूल होगा और न ही कोई स्कूल शिक्षामित्र के भरोसे
संचालित होगा। किसी स्कूल में शिक्षामित्र की तैनाती से अगर संख्या बढ़ती
है तो शिक्षक को अन्य स्कूल में तैनाती दी जा सकती है। दरअसल, 19 जुलाई को
सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके मूल स्कूलों में तैनात करने के आदेश दिए
थे। तभी से बेसिक शिक्षा विभाग में उक्त प्रक्रिया चल रही है।
शिक्षामित्रों से लिए स्कूलों के विकल्प
आगरा: शिक्षामित्रों को मूल स्कूलों में तैनात करने के लिए शनिवार को
डायट परिसर में कैंप आयोजित कर उनसे स्कूलों के विकल्प लिए गए। ताकि उन्हें
मूल स्कूल या फिर अन्य पसंदीदा स्कूल में तैनाती दी जा सके। अब उन्हें
स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। पूर्व में शिक्षामित्रों से
विकास खंड स्तर पर स्कूलों के विकल्प लिए गए थे। जो शिक्षामित्र प्रक्रिया
से वंचित रह गए थे, ऐसे 59 शिक्षामित्रों ने डायट परिसर में स्कूलों के
विकल्प दिए। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में
शिक्षामित्रों को स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें