सिद्धार्थनगर : जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर बर्खास्त किए
गए 38 शिक्षकों का दस्तावेज सुरक्षित रखा जाएगा। इसकी अनुमति डीएम कुणाल
सिल्कू ने बीएसए को दे दी है।
जल्द ही जरूरी कागजात को कोषागार के डबल लाक
में रख दिया जाएगा। सोमवार को बीएसए दफ्तर में कमरे का ताला तोड़कर
दस्तावेजों को चुराने की कोशिश की गई। कमरे का ताला तोड़ने के बाद रखे
दस्तावेज बिखरे हुए पाए गए थे। आलमारी और बाक्स का ताला टूटा हुआ पाया गया।
बीएसए को अंदेशा है कि यदि दस्तावेजों को सुरक्षित नहीं किया गया तो
फर्जीवाड़े से जुड़े लोग इसे गायब कर सकते हैं।
डीएम से शिकायत के बाद 66 शिक्षकों के दस्तावेज की जांच कराई गई थी।
जांच के दौरान 38 शिक्षक दूसरे के दस्तावेज पर नौकरी करते हुए पाए गए थे ।
विभाग ने कार्रवाई करते हुए सभी फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। इस
मामले में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की कवायद में विभाग लगा हुआ
है। जांच की सभी फाइलें इस वक्त बीएसए कार्यालय में रखी गई है। विभाग को
अंदेशा है कि फर्जीवाड़े से जुड़े दस्तावेज को मिलीभगत से गायब किया जा सकता
है। बीएसए ने सभी जरूरी कागजात को सुरक्षित डबल लाकर में रखवाने का अनुरोध
डीएम से किया था। डीएम ने कागजातों को सुरक्षित रखने की अनुमति दे दी है।
.....
पुलिस सुरक्षा में रखी जाएगी फाइल
बीएसए कार्यालय से डबल लाक में रखने के लिए ले जाए जाने के वक्त पुलिस
सुरक्षा का इंतजाम रहेगा। पुलिस की निगरानी में सभी दस्तावेज कोषागार के
लाकर में बंद ताले के बीच रखा जाएगा। विभाग का कहना है कि लाकर में
कागजातों को रखे जाने पर इसके गायब होने की संभावना नहीं रहेगी।
.....
क्या कहते हैं जिम्मेदार
डीएम ने फर्जी शिक्षकों से जुड़े सभी दस्तावेजों को डबल लाकर में रखने
की अनुमति दे दी है। जल्द ही सभी कागजातों को लाकर में रखवाया जाएगा।
राम¨सह, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें