माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने अशासकीय माध्यमिक कालेजों के
लिए 86 प्रवक्ताओं का चयन किया है। साक्षात्कार के बाद इनका अंतिम परिणाम
लंबित था, बुधवार को बोर्ड ने घोषित कर दिया है। जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों
को कालेज का आवंटन किया जाएगा।
इसके अलावा अन्य परिणामों को भी तेजी से
अंतिम रूप दिया जा रहा है, जल्द ही कुछ और रिजल्ट जारी होंगे। 1चयन बोर्ड
से इन दिनों प्रवक्ता व स्नातक शिक्षक यानी पीजीटी-टीजीटी 2011 की लिखित
परीक्षा और साक्षात्कार के बाद रिजल्ट दिए जा रहे हैं। सचिव दिव्यकांत
शुक्ल ने बताया कि प्रवक्ता 2011 के चार विषयों का अंतिम परिणाम घोषित कर
दिया गया है। इसमें वाणिज्य में 11, हंिदूी में 48, इतिहास में 10 और
नागरिक शास्त्र में 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। 1 चयनित अभ्यर्थियों की
सूची चयन बोर्ड की वेबसाइट व कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।
इन 86 प्रवक्ताओं को रिक्त पदों के सापेक्ष जल्द ही संबंधित कालेजों में
भेजा जाएगा। कालेज आवंटन करने के लिए सूचना अलग से दी जाएगी। उन्होंने
बताया कि अन्य कई विषयों के रिजल्ट तेजी से तैयार किए जा रहे हैं, जल्द वह
भी जारी होंगे।
टीजटी 2011 शारीरिक शिक्षा लिखित परीक्षा में सफल : चयन बोर्ड ने बीते
दिनों स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी 2011 का एक और परिणाम जारी किया है।
शारीरिक शिक्षा विषय में अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सचिव ने बताया कि
जल्द ही साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें