लखनऊ : यूपी टीईटी 2018 के आवेदन शुल्क चार अक्टूबर तक जमा होगा। आवेदन
पूर्ण करने और उसका प्रिंट लेने की अंतिम तारीख पांच अक्टूबर शाम छह बजे तक
है। सचिव परीक्षा नियामक चार अक्टूबर तक आवेदकों की संख्या जिला विद्यालय
निरीक्षकों को मुहैया कराएंगी, ताकि परीक्षा केंद्रों का निर्धारित हो सके।
10 अक्टूबर तक जिला समिति परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी। 12 अक्टूबर
तक परीक्षा केंद्रों की साफ्ट कॉपी एनआइसी को परीक्षा नियामक सचिव
भेजेंगी।
17 अक्टूबर अपरान्ह में प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड होंगे। परीक्षा 28
अक्टूबर को होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक स्तर व दूसरी
पाली 2.30 से 5.00 बजे तक में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। अगले
ही दिन सचिव वेबसाइट पर लिखित परीक्षा की उत्तर माला जारी करेंगी। परीक्षा
परिणाम एक माह के अंदर यानी नवंबर माह के अंत तक घोषित किया जाएगा।
शीर्ष कोर्ट के निर्देश का अनुपालन: सुप्रीम कोर्ट ने परिषदीय प्राथमिक
स्कूलों के 1.37 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन 25 जुलाई 2017 को निरस्त कर
दिया था। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि इसमें प्रभावित
शिक्षामित्रों को नियमित शिक्षक बनने के लिए दो मौके दिए जाएं। इसीलिए
टीईटी 2017 के बाद शिक्षक भर्ती की पहली लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है। अब
दूसरे मौके की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी हो गया है।
दिसंबर में शिक्षक भर्ती परीक्षा : यूपी टीईटी का परिणाम आने के पहले ही
शासन सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का आदेश जारी करेगा। बेसिक
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि दिसंबर के
पहले सप्ताह में लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है। इम्तिहान ओएमआर शीट पर
ही होगा। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग के बाद दिसंबर अंत तक नियुक्ति
प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।1बोर्ड परीक्षा व आचार संहिता का ध्यान: शासन
ने पहले यूपी टीईटी दिसंबर और लिखित परीक्षा फरवरी में कराने का कार्यक्रम
तय किया था, उसमें यूपी बोर्ड की परीक्षा फरवरी में होने से समस्या आ रही
थी, साथ ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित
हो सकती थी। ऐसे में सरकार के निर्देश पर शासन ने पहले ही दोनों परीक्षा
कराकर नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें