इलाहाबाद : परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए
काउंसिलिंग शनिवार से शुरू हो गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
(डायट) में पहले दिन 190 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। यहां पर तीन
दिवसों में 413 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होनी है।
1प्रदेश में 41556
सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने डायट पर आठ बजे से ही उपस्थित दर्ज
करानी शुरू कर दी। यहां शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके
अभ्यर्थियों को मेरिट एवं प्राथमिकता के आधार पर बुलाया गया था।
1अभ्यर्थियों से शिक्षामित्रों से सहायक अध्यापक पद पर समायोजन संबंधी
साक्ष्य भी लिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि
पहले दिन निर्धारित अवधि से दो घंटे अधिक समय तक काउंसिलिंग कराई गई। बचे
हुए अभ्यर्थी रविवार एवं सोमवार को शामिल हो सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें