इलाहाबाद : अशासकीय माध्यमिक कालेजों के लिए शिक्षक चयन की प्रक्रिया
फिर शुरू होने जा रही है। लंबे अंतराल के माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
ने शुक्रवार को बैठक में निर्णय लिया कि टीजीटी-पीजीटी 2011 के जिन विषयों
की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है, उनका साक्षात्कार आठ अक्टूबर
से होगा।
विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। 1चयन बोर्ड
में इधर लंबे समय से चयन प्रक्रिया तेज नहीं हो पा रही थी, हालांकि दो
महीने पहले कुछ विषयों का साक्षात्कार कराया गया और उसके करीब एक माह बाद
रिजल्ट जारी किया गया। 12 जुलाई को चयन बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2016 की
सितंबर माह में होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी साथ ही आठ विषयों के
पद निरस्त कर दिए हैं। तीन सितंबर से बेमियादी आंदोलन छेड़ने का अल्टीमेटम
दिया गया था। इसीलिए बैठक बुलाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया
गया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि प्रवक्ता व स्नातक शिक्षक यानि
पीजीटी-टीजीटी 2011 के जिन विषयों के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित हो
चुके हैं उनका साक्षात्कार आठ अक्टूबर से कराया जाएगा। बोले, प्रवक्ता के
14 व स्नातक शिक्षक के आठ विषयों का रिजल्ट आ चुका है। कुल 22 विषयों का
क्रमवार साक्षात्कार चलेगा। इसका कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसके
अलावा अन्य विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित करने के
संकेत दिए हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें