इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल और चयन सूची से सिर्फ
छह हजार अभ्यर्थी ही बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि अगले माह यह आंकड़ा और
बढ़ना लगभग तय है। वजह यह है कि परीक्षा में कम अंक पाने वालों की शिकायतों
की परीक्षा नियामक प्राधिकारी करा रही हैं।
उसका नतीजा अगले माह आना है,
वहीं परीक्षा की स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए करीब 2500 अभ्यर्थियों ने
आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों को कॉपी मिलने के बाद फिर विवाद बढ़ सकता
है। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक अध्यापकों के चयन
को पहली बार लिखित परीक्षा कराई गई। इम्तिहान सकुशल हुआ और उत्तरकुंजी में
करीब 33 प्रश्नों के दस-दस विकल्प सही मानकर अभ्यर्थियों को राहत दी गई। 13
अगस्त को परीक्षा का परिणाम आने के बाद से जमकर हंगामा मचा। बड़ी संख्या
में अभ्यर्थियों का आरोप रहा है कि उन्हें कम अंक दिए गए। इसके साक्ष्य के
रूप में वह उत्तरकुंजी और परीक्षा की कार्बन कापी दिखा रहे थे। 22 अगस्त को
परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने इन शिकायतों की कराने
का एलान किया है साथ ही विज्ञप्ति जारी करके कहा कि जिन्हें परीक्षा की
स्कैन कॉपी चाहिए वे 30 अगस्त तक डिमांड ड्राफ्ट के साथ आवेदन करें। तय
तारीख तक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में करीब 2500 आवेदन स्कैन
कॉपी के लिए आए हैं। विभाग उन्हें एक माह के अंदर डाक के माध्यम से
अभ्यर्थियों के घर पर मुहैया कराएगा। ये कॉपियां भी फिर विवाद का बड़ा कारण
बन सकती हैं। दूसरी ओर रिपोर्ट भी सितंबर में आना है। परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव पहले ही कह चुकी हैं कि यदि मानवीय भूल से किसी को कम अंक
मिले हैं तो वह बढ़ाए जाएंगे और बढ़े अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों
को नियमानुसार मौका दिया जाएगा। ऐसे में सफल अभ्यर्थियों की तादाद अगले
माह और बढ़ने के आसार हैं, जिनका समायोजन फिर चुनौती बनेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें