इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा परिणाम में फेल हुई किरन देवी
स्कैन कॉपी में मिले अंकों से पास हो रही हैं। अभ्यर्थियों की मानें तो
हाईकोर्ट के आदेश पर 160 स्कैन कॉपियां परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय
से जारी हुईं हैं, उनमें से से अधिक कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां
हैं।
किसी कॉपी में गलत जवाब पर भी अंक दिए गए हैं तो तमाम में ओवर राइटिंग
होना सामने आया है। 1परिणाम में किरन देवी अनुक्रमांक 29300301540 को
बुकलेट सीरीज ‘सी’ मिली। उसे रिजल्ट में 37 अंक देकर फेल घोषित कर दिया गया
था, जबकि स्कैन कॉपी में 87 अंक दर्ज मिले हैं। भरत कुमार अनुक्रमांक
68700301263 को भी बुकलेट सीरीज ‘सी’ मिली थी। उसके प्रश्न संख्या 27 में
गलत जवाब पर भी अंक मिला है। इसी तरह से मयंक कुमार जैन अनुक्रमांक
9390602541 को बुकलेट सीरीज ‘ए’ मिली उसे प्रश्न संख्या 28 का गलत जवाब
देने पर पूरे अंक दिए गए हैं। साधना वर्मा अनुक्रमांक 6160201131 बुकलेट
सीरीज ‘सी’ मिली, उसे कटिंग व ओवर राइटिंग वाले प्रश्नों के जवाब में अंक
नहीं मिले हैं। जया राठौर अनुक्रमांक 8090100253 को बुकलेट सीरीज ‘ए’ मिली
इसकी स्कैन कॉपी पर कटिंग व ओवर राइटिंग मिली है। अभ्यर्थियों का कहना है
कि परीक्षा में 13 ऐसे प्रश्न पूछे गए जिनके जवाब गलत हैं, उन पर भी अंक
दिए गए हैं। अनूप कुमार सिंह व विशाल सिंह का कहना है कि ये प्रकरण सोमवार
को उच्च स्तरीय समिति के समक्ष रखेंगे। शनिवार को कॉपी मुहैया कराई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें