बलरामपुर :आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू
कराने की मांग को लेकर बीएसए हरिहर प्रसाद को सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष
देवकुमार मिश्र ने कहाकि 68500 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के शैक्षिक
अभिलेखों का तत्काल सत्यापन शुरू कराया जाए। देर होने की स्थिति में
ऑनलाइन सत्यापन कर वेजन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाए। कहाकि शिक्षक
भर्ती में समायोजित शिक्षामित्रों के अंकपत्र व प्रमाण पत्र का सत्यापन
पूर्व में विभाग द्वारा कराया जा चुका है। जिस पर उनका वेतन निर्गत होता
रहा है। समय-समय पर विभिन्न भर्तियों के दौरान चयनित शिक्षामित्रों के वेतन
का भुगतान भी पूर्व में कराए गए सत्यापन के आधार पर किया गया। जिले में
कार्यरत 56 बेसिक व 1324 सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षामित्रों का मानदेय
बिल व उपस्थिति प्रपत्र खंड शिक्षा अधिकारी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे
अगस्त के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। नवनियुक्त शिक्षकों के
नियुक्ति पत्र में नाम, पिता के नाम व जन्मतिथि में हुई त्रुटियों को दूर
कराने व अविलंब वेतन भुगतान कराने की मांग की है। नईम खां, अंजनी तिवारी,
नानबाबू विश्वकर्मा, एजाज अहमद, मुस्तफा रजा, अशोक ¨सह, हेमंत मिश्र मौजूद
रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें