लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
68500 सहायक अध्यापक भर्ती : आज से डायट में शुरू होगी सहायक अध्यापक पद पर काउंसलिंग , पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र
ेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से परिषदीय विद्यालयों मे 68500 सहायक अध्यापक
भर्ती के क्रम में एक सितंबर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग के लिए विभाग की तरफ से
प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के क्रम में जिले
में सहायक अध्यापकों के 324 पद सृजित किए गए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया एक
सितंबर से तीन सितंबर तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह साढ़े
नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके लिए सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित
जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, पुरुष, दिव्यांग के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए
जाएंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को पांच सितंबर को शिक्षक
दिवस के दिन नियुक्ति पत्र दिया जाना है। शुक्रवार को विभागीय कर्मचारी
काउंसलिंग की तैयारी मेें लगे रहे। कई अभ्यर्थी फिटनेस प्रमाण पत्र सहित
अन्य कागजातों को दुरुस्त करते देखे गए। इस बाबत मंडलीय सहायक शिक्षा
निदेशक वाईके सिंह का कहना था कि एक सितंबर से तीन सितंबर तक काउंसलिंग
प्रक्रिया चलेगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासनादेेश के अनुरुप
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि समाचार लिखे जाने
तक शासन स्तर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आनलाइन आवेदन करने
वाले अभ्यर्थियों की सूची नहीं मिली थी। देर शाम तक मेल आने की संभावना
बताई जा रही थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें