इलाहाबाद 1 परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा
में उत्तर पुस्तिका बदलने का सनसनीखेज राजफाश हुआ है। महिला अभ्यर्थी की
असली कॉपी अभी नहीं मिल सकी है लेकिन, उसे भर्ती की काउंसिलिंग में शामिल
करने के निर्देश जरूर दिए गए हैं।
1प्रथम दृष्ट्या इसमें बार कोड की खामी
सामने आ रही है। संबंधित एजेंसी मंगलवार से सभी उत्तर पुस्तिकाओं व बार कोड
का मिलान करेगी। 1 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद भी विवाद कम रह
रहकर सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक अभ्यर्थी मूल्यांकन पर सवाल उठाते
रहे हैं, उनका आरोप है कि सही जवाब देने के बाद भी उन्हें कम अंक मिले हैं।
इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है और जिन अभ्यर्थियों ने स्कैन कॉपी मांगी
है, वह भी डाक से एक माह में भेजी जाएगी। जिस सोनिका देवी की कॉपी बदलने
का मामला सामने आया है, उसने भी कुछ दिन पहले ही परीक्षा नियामक प्राधिकारी
कार्यालय से स्कैन कॉपी हासिल की थी और उसे हाईकोर्ट में चुनौती दी। कहा
जा रहा है कि उत्तर पुस्तिका गलत बार कोड डालने से बदल गई। 1परीक्षाओं की
शुचिता में यह घटना बेहद गंभीर है। इसमें भले ही मानवीय भूल हुई है लेकिन,
अन्य अभ्यर्थियों के मन में परिणाम को लेकर संशय हुआ है। अब तक सोनिका की
असली कॉपी का पता नहीं चल सका है। यह भी तय है कि असली कॉपी सामने आने पर
जिस अभ्यर्थी को उसका लाभ मिला होगा, वह भी प्रभावित होगा। बार कोड की
संबंधित एजेंसी नए सिरे से जांच करने जा रही है इसमें यह तय होगा कि ऐसी
गलती और किसी के साथ तो नहीं हुई है। साथ ही संबंधित एजेंसी पर अब कार्रवाई
होना भी तय है।
लिखित परीक्षा में सोनिका देवी की उत्तर पुस्तिका बदलने का मामला
काउंसिलिंग में शामिल करें, नए सिरे से जांचे जाएंगे कोड
मंगलवार को बनेगी जांच टीम
उत्तर पुस्तिका बदलने में मंगलवार को जांच टीम का गठन किया जाएगा, इसमें
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अलावा दूसरे संस्थानों के शिक्षा
अधिकारी शामिल होंगे। टीम दोषियों को चिह्न्ति करेगी।
दो वर्ष में आया दूसरा मामला
भर्ती की कॉपी बदलने का यह दूसरा प्रकरण महज दो साल में सामने आया है।
यूपीपीसीएस 2015 की मुख्य परीक्षा में सुहासिनी बाजपेयी की कॉपी बदली थी।
संयोग से उसमें भी बार कोड गलता था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें