लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक
अध्यापकों की भर्ती को परीक्षार्थियों ने निरस्त करने की मांग की है।
उन्हें प्राप्त हुई स्कैन कॉपी में गड़बड़ियां उजागर हुई हैं।
शुक्रवार
को परीक्षा नियामक कार्यालय में एक साथ 39 परीक्षार्थियों की स्कैन कापियां
दिखाईं गईं। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उनकी कॉपी में लिखे उत्तर को
बदल दिया गया है। पृष्ठ भी गायब करने की बात कही गई है। वहीं, एक दूसरे
परीक्षार्थी की कॉपी में पहले से लिखे उत्तर को ही गलत कर दिया गया है।
परीक्षार्थियों ने बताया कि उनके पास रखी कार्बन कॉपी और परीक्षा नियामक से
मिली स्कैन कॉपी में कई बदलाव हैं।
उन्होंने इस सब गड़बड़ियों के
चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही स्कैन
कापियों को पूरे साक्ष्य के साथ शनिवार को शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की
जांच कर रही समिति के अध्यक्ष गन्ना सचिव संजय भूसरेड्डी को सौंपने का
निर्णय लिया है। बता दें कि इसके पहले हाईकोर्ट में परीक्षार्थी सोनिका
देवी के मामले की सुनवाई के दौरान कॉपी बदले जाने की पुष्टि हुई थी। इस
दौरान तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक डॉ. सुत्ता सिंह ने इस गलती को
स्वीकारा भी था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें