लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 68500
सहायक अध्यापकों की भर्ती में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही। हाईकोर्ट
के आदेश के बाद जो कॉपियां मिल रही है उनमें हर रोज कोई न कोई गड़बड़ी सामने आ
रही है।
इसी क्रम में एक अभ्यर्थी ने दावा किया है कि किरन देवी (रोल नंबर
29300301540) बुकलेट सीट को परिणाम में 37 नंबर देकर फेल कर दिया गया था।
लेकिन जब स्कैन्ड कॉपी मिली तो पता चला कि उन्हे 87 नंबर मिले थे। 13
प्रश्न ऐसे मिले हैं जिसके गलत आंसर पर भी नंबर मिला है।
मूल्यांकन
करने वाले शिक्षकों ने मनमाने तरीके से कुछ अभ्यर्थियों के गलत उत्तर लिखने
पर भी नंबर दिया है। कुछ अन्य अभ्यर्थियों को कटिंग और ओवरराइटिंग पर नंबर
दिया गया है जबकि साधना शर्मा और जया राठौर को कटिंग और ओवरराइटिंग पर
नहीं नहीं मिला है। कई अभ्यर्थियों ने कापियों के जांचने को लेकर सवाल खड़े
किए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय से
स्कैन्ड कॉपी निकलवाने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि सभी साक्ष्य जांच
कमेटी के समक्ष सोमवार को प्रस्तुत करेंगे। अभ्यर्थी अनूप सिंह ने कहा कि
119 अभ्यर्थियों के साथ 39 लोगों के जो साक्ष्य मिले है उसे जांच टीम को
देकर संशोधन की मांग करेंगे। कटिंग, ओवरराइटिंग, अधूरा आंसर, मात्रात्मक
त्रुटि पर किसी को नंबर मिले हैं किसी को नहीं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें