लखनऊ : प्राथमिक विद्यालयों के शैक्षणिक ढांचे में बदलाव होगा। स्कूलों
में स्मार्ट क्लासेस को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं शिक्षकों की उपस्थिति भी
शत-प्रतिशत की जाएगी। यह बातें बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल
ने कहीं। वह पलटन छावनी मड़ियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि
उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बोरा वोकेशनल एंड चैरिटेबल फाउंडेशन की मदद से विद्यालय को
बेंच व डेस्क मुहैया कराई गईं। मंत्री ने विद्यालय में नियमित स्कूल आने
वाले पांच छात्र-छात्रओं के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा
कि सरकार की अपील पर तमाम लोग विद्यालयों को गोद लेने के लिए आगे आ रहे
हैं। पलटन छावनी विद्यालय के साथ-साथ प्रदेश के अन्य प्राथमिक स्कूलों में
स्मार्ट क्लास की सुविधा होगी। इसमें बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा दी
जाएगी। मसलन कंप्यूटर या प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान, गणना के
साथ-साथ संदेश परक लघु फिल्म भी दिखाई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि शिक्षा में
सुधार के अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी को पूरा करने के
साथ-साथ संचालित पांच हजार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों को और अपग्रेड किया
जाएगा।
पौधरोपण किया, झाड़ू लगाई
क्षेत्रीय विधायक नीरज बोरा ने स्कूल परिसर में झाड़ लगाकर लोगों को
स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें