सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में सोमवार को कहा कि नौकरी से हटाए गए
किसी कर्मचारी को अदालत के आदेश से यदि बहाल किया जाता है तो वह अदालत के
आदेश मात्र से ही हटाई गई अवधि के लिये वेतन पाने का हकदार नहीं हो जाता
है।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि कर्मचारी उस अवधि के लिए तभी वेतन का
दावा कर सकता है, जब वह यह साबित कर सके कि इस दौरान वह कहीं और नौकरी नहीं
कर रहा था और उसकी आय का कोई जरिया नहीं था। जस्टिस एएम सपरे और जस्टिस
एसऐ नजीर की पीठ ने कहा कि यह सिद्ध करना प्राथमिक तौर पर कर्मचारी का काम
है। हालांकि, नियोक्ता भी यह साबित कर सकता है कि उक्त अवधि में कर्मचारी
कहीं और कार्यरत था। पीठ ने कहा कि दूसरे शब्दों में यदि कहा जाए तो किसी
भी कर्मचारी को केवल इस आधार पर कि न्यायालय ने उसे नौकरी से हटाने के आदेश
को खारिज कर दिया है और नौकरी पर उसकी पुनर्नियुक्ति का निर्देश दिया है,
उसे नौकरी से हटाई गई अवधि के वेतन का दावा करने का अधिकार नहीं है।
कोर्ट का यह आदेश दो मामलों की सुनवाई में आया। इसमें से एक मामला राजस्थान
राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा एक वाहनचालक फूल चंद को नौकरी से निकाले
जाने का था। दूसरा मामला राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य एवं अभियंता विभाग
द्वारा 37 कर्मियों को निकाले जाने का था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें