देहरादून। उत्तराखंड के स्कूलों में अपनी सेवाएं दे
रहीं शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब उन्हें भी
नियमित शिक्षिकाओं की तर्ज पर महिला शिक्षामित्रों को भी मातृत्व अवकाश की
सुविधा दी जाएगी।
इस सबंध में शिक्षा सचिव डाॅक्टर भूपिंदर और औलख की ओर से
इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि राज्य के प्राथमिक स्कूलों में
बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए
आदेश के बाद महिला शिक्षामित्रों में काफी खुशी का माहौल है।
गौरतलब
है कि अभी तक सिर्फ राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन विभागों एवं संस्थाओं में
विभागीय व ऑउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत संविदा, तदर्थ के आधार पर
नियुक्त महिला सेवकों को ही मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाती थी। अब सरकार
की ओर से प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षामित्रों को भी इस
सुविधा का फायदा देने का आदेश दिया गया है।
बता
दें कि इस सरकारी आदेश के बाद राज्य के विभिन्न इलाकों के स्कूलों में
तैनात करीब 1000 महिला शिक्षामित्रों को फायदा पहुंचेगा और वे भी मातृत्व
अवकाश ले सकेंगी। गौर करने वाली बात है कि महिला शिक्षामित्रों को मातृत्व
अवकाश दिए जाने की मांग शिक्षक संगठनों के द्वारा काफी समय से की जा रही
थी। यह मामला कोर्ट में उठाया गया था और कोर्ट ने उन्हें भी मातृत्व अवकाश
दिए जाने का आदेश दिया था। अब इसका शासनादेश जारी होने से महिला
शिक्षामित्रों को काफी राहत मिली है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें