जौनपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
को काला झंडा दिखाने के आरोप में गिरफ्तार सपा नेता रजनीश मिश्र पर
पुलिसिया कहर बरपा। प्लास से उनके पैरों के नाखून उखाड़ दिए गए। अंगुलियों
को उसी प्लास से दबा दिया गया। थाने से लेकर जेल तक दी गई यातनाओं की
दास्तान उन्होंने छूटने के बाद शनिवार को सुनाई।
मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रजनीश मिश्र को
पुलिस ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाने के आरोप में
गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार की शाम जेल से रिहा किया गया। नगर के
सिपाह स्थित एक होटल में रजनीश ने पीठ, गर्दन, हाथ, और पैर में चोट के
निशान दिखाते हुए कहा कि उनका मेडिकल कराने के बाद पुलिस थाने ले आई और
वहां बर्बरता से उनकी पिटाई की। लाठी और जूतों से मारा गया और उनके पैर के
अंगूठे व अंगुली के नाखून प्लास से उखाड़े गए। जेल में बंदी से पिटवाने की
कोशिश की गई। वह भागते हुए जेलर के पास गए तो बंदी जेलर के पास पहुंच गया
और उनके सामने भी उन्हें गालियां देता रहा। आरोप है कि जेल में उनकी हत्या
कराने की योजना थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था,
शिक्षक भर्ती में आदि जनविरोधी नीतियों के विरोध के लिए काला झंडा दिखा रहे
थे। तभी पुलिस वाले लाठी से पीटते हुए थाने ले गए। इसका वीडियो भी वायरल
हुआ था।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी
लगातार योगी सरकार पर हमलावर रही है। सरकार को कानून व्यवस्था समेत सभी
मोर्चे पर फेल बताते हुए पुलिस के बेजा इस्तेमाल का भी आरोप लगाती रही है।
सरकार के कामों का विरोध करने के लिये तकरीबन हर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ को काला झण्डा दिखाने की कोशिश सपा कार्यकर्ताओं की ओर से की
जाती है। कई जिलों में ऐसा करने के दौरान कई सपा कार्यकर्ता पकड़े भी गए।
ऐसे ही एक घटनाक्रम में इलाहाबाद में अमित शाह के काफिले को काला झण्डा
दिखा रही छात्रा नेहा यादव की पुलिस द्वारा पिटायी और बाल पकडकर गाड़ी में
बैठाए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें