इलाहाबाद : चयन बोर्ड ने भले ही टीजीटी-पीजीटी 2016 के आठ विषयों का
विज्ञापन निरस्त होने वालों से नए सिरे से दूसरे विषय में आवेदन मांगा है।
इसमें जीव विज्ञान के 67 हजार से अधिक दावेदार फंस गए हैं, क्योंकि अब तक
अर्हता बदली नहीं है। ये अभ्यर्थी आखिर किस दूसरे विषय में आवेदन करें।
1चयन
बोर्ड टीजीटी शिक्षक चयन में जीव विज्ञान व विज्ञान विषय के लिए अलग पद
घोषित करके भर्तियां कराता रहा है। मसलन जीव विज्ञान के लिए वही अभ्यर्थी
अर्ह होंगे जो वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान लेकर बीएससी करें और बीएड भी
किया हो। 1 वहीं, विज्ञान विषय के लिए वे अभ्यर्थी होते रहे हैं जो भौतिक
विज्ञान, रसायन विज्ञान से बीएससी करें और बीएड भी किए हों। जबकि, केंद्रीय
विद्यालयों में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान व रसायन विज्ञान में से कोई
दो विषय लेकर बीएससी व बीएड करने वाले टीजीटी शिक्षक को अर्ह होते हैं।
अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय की अर्हता चयन बोर्ड में लागू करने की मांग
करते रहे हैं। 1अब हजारों अभ्यर्थी अधर में हैं। जीव विज्ञान के लिए आवेदन
करने वालों की परेशानी यह है कि वे अभी दूसरे किसी विषय के लिए अर्ह नहीं
है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें