इलाहाबाद : यूपी-टीईटी 2018 के करीब दो लाख फॉर्म फंस गए हैं। पिछले छह
दिनों से वेबसाइट क्रैश होने के कारण कई प्रयासों के बाद भी अभ्यर्थी आवेदन
फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। अभ्यर्थियों के खाते से कई-कई बार फीस का रुपया
कट चुका है लेकिन फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा।
इसके साथ ही प्रिंट भी नहीं
निकल रहा, जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं। इसे लेकर अभ्यर्थी लगातार पीएनपी
पहुंच रहे हैं और हंगामा भी कर रहे हैं। हालांकि स्थिति में सुधार नहीं हो
सका है। बताया जा रहा है कि अगर अगले दो तीन दिनों तक यही हाल रहा तो
पंजीकरण और फॉर्म सबमिट करने की तारीख बढ़ानी पड़ सकती है।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार पांच लाख से अधिक
अभ्यर्थियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। लेकिन बमुश्किल सवा दो लाख
फॉर्म ही अंतिम रूप से जमा हो सके हैं। ऐसे में करीब ढाई लाख अभ्यर्थी ऐसे
हैं, जो ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा नहीं कर सके हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की
मानें तो स्टेट डेटा सेंटर का सर्वर और एनआईसी की वेबसाइट ओवरलोड होने के
कारण क्रैश हो गई है। इसे लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद बात शासन स्तर
तक पहुंची है और बताते हैं कि शनिवार को भी एनआईसी में इस खामी को दुरुस्त
करने के लिए काम होता रहा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें