ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मानवेंद्र सिंह ने निर्वाचन विभाग
के तीसरे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित 13 बीएलओ का एक
दिन का वेतन काटने और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी को दिए।
उन्होंने कहा कि बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के
निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के
तहत सात अक्तूबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित था। इसमें एसडीएम और
तहसीलदार ने निरीक्षण में 13 बीएलओ को अनुपस्थित पाया और इन पर कार्रवाई की
संस्तुति की है। अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ में पाली तहसील अंतर्गत
बालाबेहट स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधान अध्यापक व
पदभिहित अधिकारी प्रीति गुप्ता, बीएलओ डोंगराकलां गांव स्थित कन्या
प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय
धौर्रा में तैनात शिक्षामित्र नफीसा बानो, ललितपुर तहसील से विघा महावत
स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक और पदभिहित अधिकारी आमना खातून,
राजकीय आदर्श विद्यालय ललितपुर के प्रधान अध्यापक, अटल महाविद्यालय
ललितपुर के प्रधान अध्यापक और तालबेहट तहसील के पदाभिहित अधिकारी और राजकीय
बालिका इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक, प्राथमिक पाठशाला सुनौरी के प्रधान
अध्यापक अब्दुल शकील, प्राथमिक पाठशाला चंद्रापुर के प्रधान अध्यापक
सर्वोदय झा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनगौल के सहायक अध्यापक आबिद हुसैन,
बीएलओ पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनगौल के अनुदेशक चंपालाल, प्राथमिक पाठशाला
वमनगुवां के शिक्षा मित्र नरेंद्र भूषण और पदाभिहित अधिकारी व प्राथमिक
पाठशाला के प्रधान अध्यापक पंकज पाठक शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश
देते हुए कहा कि उक्त कर्मचारी बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी के रूप में
नियुक्त रहे और निर्वाचन जैसे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्य
में बरती गयी लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते
हुये संबंधित कार्मिकों के विरूद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाए
और की गई कार्रवाई से एक सप्ताह के अंदर जिलाधिकारी को अवगत करवाया जाएग।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें