ALLAHABAD: टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 में आवेदन के सभी रिकार्ड
टूटते नजर आ रहे हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद फाइनल आवेदन करने वाले
प्रतियोगियों की संख्या शाम छह बजे तक 18 लाख के आंकड़े
को पार कर गई. शाम
छह बजे तक कुल 18,09012 अभ्यर्थियों ने आन लाइन फीस जमाकर फाइनल आवेदन जमा
किया. जबकि रात 12 बजे तक आवेदन के लिए प्रतियोगी साइबर कैफे में जुटे
रहे. ऐसे में अधिकारियों का अनुमान है कि फाइनल आवेदन करने वाले
प्रतियोगियों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है.
टूटे अब तक के रिकार्ड
टीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या इस बार सबसे अधिक
है. अधिकारियों का कहना है कि यह रिकार्ड आवेदन है. इससे अधिक आवेदन अभी तक
टीईटी के लिए नहीं किए गए. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण
चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन होने के कई कारण
है. परिषदीय स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती होनी है. इसी बीच
सरकार की तरफ से प्राथमिक स्कूलों में बीएड डिग्री धारकों को भी शामिल करने
का निर्देश मिलने के बाद टीईटी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़
गई है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें