लखनऊ. हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 68500 पदों पर चल रही सहायक शिक्षक
भर्ती की समीक्षा शुक्रवार शाम अपने आवास पर की।
इसमें मुख्य सचिव, बेसिक
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अलावा जांच कमेटी के अध्यक्ष संजय आर
भूसरेड्डी भी शामिल हुए। जांच कमेटी अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की रिपोर्ट पर
सीएम योगी ने 2 अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया है जबकि 7 पर्यवेक्षकों के
खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई का आदेश दिया है।
2 अधिकारीयों को किया सस्पेंड: जांच कमेटी की रिपोर्ट
देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह अधिकारीयों पर बड़ी कार्यवाही
करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी के तत्कालीन रजिस्ट्रार जीवेन्द्र सिंह
नेगी और डिप्टी रजिस्ट्रार प्रेमचंद कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया है। जबकि 7
पर्यवेक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई का आदेश दिया है।
अभियर्थियों को मिलेगा पुनर्मूल्यांकन का मौक़ा: सभी
अभियर्थीयों को दोबारा अपनी कॉपी का पुनर्मूल्यांकन का मौक़ा मिलेगा। इसके
लिए अभियर्थी 11 से 20 अक्टूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कोई फीस
देनी नहीं होगी। साथ ही जिन 53 फेल अभियर्थियों को नौकरी मिल गयी थी वह
अगर पुनर्मूल्यांकन में फेल होते हैं तो उनकी नौकरी जाएगी।
आंसर शीट का फिर से हो रहा मूल्यांकन: सहायक शिक्षक भर्ती
का मामला हाईकोर्ट में है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन
दिन के भीतर दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
वहीं, जांच कमेटी के अध्यक्ष संजय आर भूरसेड्डी की अगुवाई में सभी आंसर
शीट का फिर से मूल्यांकन किया जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें