लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शनिवार को कनिष्ठ सहायक
(सामान्य चयन) परीक्षा-2016 का परिणाम घोषित कर दिया। सपा शासन में 5277
पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में साक्षात्कार के बाद 4963 अभ्यर्थियों
को सफल घोषित किया गया है।
इनमें सामान्य वर्ग के 3214, अन्य पिछड़ा वर्ग
के 919, अनुसूचित जाति के 781 और अनुसूचित जाति के 49 अभ्यर्थी हैं। सफल
अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। आयोग के
अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बताया कि साक्षात्कार में लगभग दस हजार अभ्यर्थी
शामिल हुए थे। सपा शासन में भी कुछ अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हो गए थे।
उन सभी को नए सिरे से साक्षात्कार में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया
कि कटऑफ अंक भी वेबसाइट पर डाला गया है। अनारक्षित का अंतिम कटऑफ 68.50,
अन्य पिछड़ा वर्ग का 66.50, अनुसूचित जाति का 46.50 और अनुसूचित जनजाति का
38.00 है। क्षैतिज आरक्षण के कटऑफ इससे अलग हैं। आयोग के सचिव डा. अरविंद
कुमार चौरसिया के अनुसार विकलांगजन की श्रेणी में 80 पदों के सापेक्ष 38
योग्य अभ्यर्थी ही उपलब्ध हो पाए हैं। शेष 42 पद अग्रेनीत कर दिए गए हैं।
इसी तरह भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के 172 पदों के सापेक्ष एक बी अभ्यर्थी
उपलब्ध हो पाया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें