लखनऊ : राजधानी के परिषदीय स्कूलों का अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम
जारी हो गया है। अब 30 अक्टूबर से दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। इसमें
शिक्षकों की प्रस्तावित हड़ताल बाधा नहीं बनेंगी। शासन ने 26 अक्टूबर से छह
नवंबर तक परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया
था।
राजधानी में भी शुरुआती दिनों में ही परीक्षा कराने की रणनीति थी। मगर
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों की प्रस्तावित 25 से 27 अक्टूबर की
हड़ताल से परीक्षा में व्यवधान की आशंका थी। ऐसे में बीएसए डॉ. अमरकांत ने
30 अक्टूबर से परीक्षा कराने का फैसला लिया। मंगलवार को हंिदूी व अंग्रेजी
माध्यम के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा दो से आठ तक की
परीक्षा दो पालियों में कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया।
सभी ब्लॉकों में पेपर पहुंचाने के निर्देश
राजधानी में 1367 प्राथमिक, 472 उच्च प्राथमिक व 192 सहायता प्राप्त व
अशासकीय विद्यालय में परीक्षा होगी। इसमें 2,09,583 बच्चे पंजीकृत हैं। ऐसे
में अर्धवार्षिक परीक्षा से संबंधित पेपर जल्द सभी ब्लॉकों में पहुंचाने
के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था शिक्षकों से करने
को कहा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें