भदोही : शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने भदोही
सहित 35 जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब
किया है। यह कार्रवाई सह समन्वयकों द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से
कक्षावलोकन एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में लापरवाही पर की गई है।
चेताया है
कि सभी सह समन्वयकों से विद्यालय अनुश्रवण एवं कक्षावलोकन के दौरान मोबाइल
एप का शत प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित कराएं। हकीकत यह है कि शासन के वेबसाइट
पर हटाने के बाद भी एबीआरसी की तैनाती चल रही है।
शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद के सभी खंड शिक्षा
अधिकारियों के दफ्तर में सह समन्वयकों की तैनाती की जाती है। जनपद के सभी
छह ब्लाक संसाधन केंद्रों पर वर्तमान समय में आठ सह समन्वयकों की तैनाती की
गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासनादेश और कानून को ताक पर
रखकर नवीनीकरण की पत्रवली को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। सह समन्वयकों को
नवीनीकरण करने के बजाए उन्हें स्कूलों पर भेज दिया गया। इसके बाद भी शासन
के वेबसाइट पर अभी भी सह समन्वयक तैनात हैं। वेबसाइट पर तैनात तो रहे पर,
मोबाइल एप पर कक्षावलोकन नहीं कराया गया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें