उत्तर प्रदेश में 68,500 शिक्षक भर्ती के आवेदन 11 से 25 दिसंबर के बीच
लिये जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई एक बैठक के बाद मुख्य
सचिव अनूप चंद्र पांडेय व बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा प्रभात
कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि
शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
वहीं अगली शिक्षक भर्ती की जानकारी देते हुए डा प्रभात कुमार ने कहा कि
11 से 25 दिसंबर तक शिक्षक भर्ती का पंजीकरण करवाया जाएगा और 6 जनवरी को
इसकी लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सफल अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में
भाग ले सकेंगे।
पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री सख्त, गिरफ्तारी के आदेश
मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि बीटीसी के चौथे सेमेस्टर के पेपर लीक मामले
में एसटीएफ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।
मुख्यमंत्री ने दोषियों की गिरफ्तारी और कुर्की करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि पेपर लीक होने की वजह से
किसी बच्चे का नुकसान न हो। अब पेपर छपने वाले प्रेस से लेकर परीक्षा कक्ष
तक चिह्नित लोगों को ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा। वहीं परीक्षा में धांधली
करने वालों पर एनएसए लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें