कौशांबी : हाल ही में भर्ती हुए शिक्षकों में से कइयों के
दस्तावेज सत्यापन के लिए अब तक नहीं भेजे गए हैं। विभाग के पास इसके लिए
कोई बजट नहीं होने से शिक्षकों को सत्यापन शुल्क देना होगा।
इसको लेकर
विभागीय कार्यालय में नोटिस भी चस्पा हो गया है। 68500 शिक्षकों भर्ती में
जिले को 381 शिक्षक मिले थे। इन शिक्षकों में करीब 200 ऐसे शिक्षक हैं।
जिन्होंने उन विद्यालयों से स्नातक किया है जहां निश्शुल्क सत्यापन नहीं
करते हैं। विश्वविद्यालयों ने सत्यापन के लिए शुल्क निर्धारित कर रखा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के पास सत्यापन कराने के लिए कोई बजट नहीं है। ऐसे में
विभाग संबंधित शिक्षक से ही इसका शुल्क वसूल करेगा। विभाग की ओर से इसको
लेकर कार्यालय में नोटिस भी लगा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
अर¨वद कुमार ने बताया कि जब तक शिक्षक सत्यापन के लिए शुल्क जमा नहीं करते
हैं। उनके दस्तावेज संबंधित विश्वविद्यालय को नहीं भेजे जाएंगे। बिना
सत्यापन के उनका वेतन भी जारी नहीं होगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें