लखनऊ : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 शिक्षकों की भर्ती में चयनित
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन भरने में गलतियां कर दी थीं, बेसिक
शिक्षा विभाग उनकी मुश्किलें हल करने पर विचार कर रहा है।
विभाग की ओर से
इस सिलसिले में जल्द ही सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सकरुलर जारी
किया जाएगा। सकरुलर में शिक्षकों के चयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता
में गठित समिति को ऐसे अभ्यर्थियों के मामलों पर विचार करने के लिए कहा
जाएगा। बीएसए इस समिति के सदस्य सचिव बनाये गए हैं। बेसिक शिक्षक भर्ती की
चयन सूची में शामिल बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने ऑनलाइन
आवेदन करते समय गलतियां कर दी थीं। मसलन किसी महिला अभ्यर्थी ने गलती से
खुद को पुरुष दर्ज कर दिया और पुरुष अभ्यर्थी ने स्वयं को महिला। विभिन्न
परीक्षाओं के प्राप्तांक और पूर्णाक भरने में भी अभ्यर्थियों से गड़बड़ियां
हुईं। जब ऐसे अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पहुंचे तो वहां उनके अभिलेखों और
ऑनलाइन आवेदन में दर्ज विवरणों में भिन्नता पायी गई। उन्हें नियुक्ति पत्र
नहीं जारी किये गए। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने
बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों की समस्या हल करने के लिए जल्द ही सभी बीएसए को
सकरुलर जारी किया जाएगा। बीएसए से कहा जाएगा कि दस्तावेजों की जांच और सभी
तथ्यों की पड़ताल करते हुए वे ऐसे अभ्यर्थियों के मामलों पर विचार करें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें