जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद
प्रसाद की अगुवाई में शिक्षकों व बेसिक शिक्षा विभाग ने आपसी सहयोग से छह
लाख 68 हजार रुपये एकत्र कर केरल राहत कोष में दान किए हैं। केरल में आई
भीषण तबाही को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों व समस्त
विभागीय
स्टॉफ से आपदा राहत कोष में स्वेच्छा से धनराशि दान करने की सलाह
दी थी। जिस पर अमल करते हुए बड़ी संख्या में जिले की विद्यालयों में कार्यरत
शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में दान कर दिया। इस
संदर्भ में शिक्षकों ने जिला बेसिक अधिकारी को लिखित रूप से भी सूचित किया
था। जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पहले भी 56 हजार रुपये केरल आपदा राहत
कोष में दान किए जा चुके हैं। आपदा राहत कोष में दान के लिए शिक्षकों को
प्रेरित करने में प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता
दें कि केरल आपदा राहत कोष में दान करने के लिए बीते काफी समय से प्रयास
किया जा रहा था। विभाग द्वारा शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से भी इसके लिए
आग्रह किया गया था, जिसका नतीजा है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने इतनी बड़ी
संख्या में धनराशि दान की है।
---------
आपदा राहत कोष में दान करने के लिए शिक्षकों को सलाह दी गई थी। अच्छी
बात है कि इतनी बड़ी संख्या में धनराशि दान की गई है। हम आगे भी इस तरह के
प्रयास करते रहेंगे।
- बालमुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें