मैनपुरी : 12 महीनों से वेतन न दिए जाने से नाराज शिक्षा मित्रों ने
सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक दिवसीय धरना के जरिए अपनी मांगों से
संबंधित मांगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा है।
आम शिक्षक-शिक्षामित्र एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा मित्रों ने गुरुवार
की दोपहर कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। जिसमें प्रदेश
अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि हम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिर्फ
आश्वासन दिए जाते रहे हैं। लेकिन, आज तक समाधान नहीं किया गया।
शिक्षामित्रों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। बिन वेतन अब हम लोगों के
सामने भी स्थितियां खराब होने लगी हैं।
महामंत्री मनोरमा ओझा ने कहा कि सभी शिक्षामित्रों को नौवीं अनुसूची
में शामिल कराया जाए। मृतक शिक्षामित्रों को उचित मुआवजा देने के साथ मृतक
आश्रित को नौकरी देने की व्यवस्था भी सरकार को करनी होगी। शिक्षामित्रों ने
चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो वे
आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान रवींद्र ¨सह, राम ¨सह, अनुराग
मिश्रा, जितेंद्र ¨सह, रीना तिवारी, महेश ¨सह, सुखदेव ¨सह, अनुपम दुबे,
गौरव कुमार, मंजू राठौर, आरती चौहान, कमलेश सहित लगभग एक सैकड़ा शिक्षामित्र
मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें