मांगें पूर्ण न होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
शासनादेेश के तहत समायोजित शिक्षामित्रों को स्कूलों मेें तैनाती दिए जाने की मांग , शिक्षामित्रों ने बीएसए का कार्यालय घेरा
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान मेें बुधवार को आर्दश समायोजित
शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें शासनादेेश के तहत
समायोजित शिक्षामित्रों को स्कूलों मेें तैनाती दिए जाने की मांग की गई।
मांगें पूर्ण न होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद खां ने कहा कि शिक्षामित्रों का शोषण बर्दाश्त
नहीं किया जाएगा। यदि विभाग नहीं चेता तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। कहा कि
छह अक्तूबर तक समायोजित शिक्षामित्रों का शासनादेश के अनुरूप विकल्प के
आधार पर विद्यालयों पर तैनात किया जाए। जिलाध्यक्ष वकील अहमद खां ने कहा कि
शिक्षामित्रों का मानदेय नियमित तिथि पर भुगतान और जल्द से जल्द एरिएर का
भुगतान किया जाए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा झा ने कहा कि विभागीय
अधिकारी शिक्षामित्रों की समस्याओं को तत्काल दूर करें। जिला मीडिया
प्रभारी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्रों के प्रतिकर अवगकाश
सहित अन्य मांगों का निस्तारण किया जाए। अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ शिक्षक
कदम से कदम मिलाकर खड़े है। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय
का घेराव कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मनीष पाठक, संजय शुक्ला,
बीना मिश्रा, उपासना शुक्ला, संदीप सिंह, अजीत कुमार पांडेय, शिवकुमार,
रविंद्र श्रीवास्तव, रामवृक्ष, मनोज सिंह, अरूण प्रताप, अमरेश कुमार,
प्रतिभा देवी, रेनू पाठक, सरिता मौर्य, माया आदि मौजूद रहीं।
मांगें पूर्ण न होने पर शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का घेराव किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें