प्रतापगढ़ । वर्ष 2016 की कांस्टेबल भर्ती से वंचित और वर्ष 2013 की
शिक्षक भर्ती में अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार सुबह छह अभ्यर्थी
मिनी सचिवालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए और लगातार नारेबाजी करने लगे। सुबह
से पानी की टंकी पर चढ़े इन अभ्यर्थियों के समर्थन में और अभ्यर्थी इकट्ठे
होने लगे हैं तथा मौके पर स्थिति तनावपूर्ण है ।
अतिरिक्त जिला
कलेक्टर हेमेन्द्र नागर ने मौके पर पहुंचकर अभ्यर्थियों से बातचीत की।खबर
लिखे जाने तक बड़ी संख्या में वंचित अभ्यर्थी पानी की टंकी के नीचे एकत्रित
होने लगे हैं। जहां वे लगातार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर नारेबाजी और
विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मिनी सचिवालय के प्रवेश द्वारों पर
पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जहां आने वाले और भी अभ्यर्थियों को रोका
जा रहा है। यह अभ्यर्थी अब मिनी सचिवालय के प्रवेश द्वार पर ही नारेबाजी
करने लगे हैं। नियुक्तियों से वंचित इन अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने
शिक्षक भर्ती 2013 के बैकलॉग 300 से ज्यादा पदों पर आज तक नियुक्तियां
नहीं दी है । साथ ही 2016 में जो कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हुई थी उसमें
टीएसपी क्षेत्र के युवाओं की भर्ती नहीं कर नॉन टीएसपी के युवाओं को भर्ती
किया गया और उसमें भी बैकलॉग के पदों की आज तक भर्ती नहीं की गई । कई बार
ज्ञापन और बातचीत करने के बाद भी केवल आश्वासन ही दिए गए। इस मामले को लेकर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर हेमेंद्र नागर और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर
पहुंचे और अभ्यर्थियों से बातचीत की ।
पानी की टंकी पर चढ़े
अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्व उप जिला प्रमुख और कांग्रेस के नेता
रामलाल मीणा को बातचीत में शामिल किया जाए और 24 घंटे के अंदर नियुक्ति का
आश्वासन दिया जाए तभी वो टंकी से उतरेंगे अन्यथा जिले के अन्य स्थानों पर
भी मोबाइल टावर और टंकियों पर चढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। इस विषय में
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी सी गर्ग का कहना है कि जो भी
नियुक्तियां दी जा रही है वह नियमानुसार दी जा रही है और जो अभ्यर्थी है
उनसे बातचीत कर जल्द ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। मौके पर पुलिस उप
अधीक्षक शैतानसिंह, कोतवाली थानाधिकारी बाबूलाल मुरारिया सहित बड़ी तादाद
में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें